'उनको खरीदने के लिए कुछ IPL टीमों के पास उतने पैसे नहीं थे'- दसुन शनाका को लेकर बोले गौतम गंभीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनको खरीदने के लिए कुछ IPL टीमों के पास उतने पैसे नहीं थे’- दसुन शनाका को लेकर बोले गौतम गंभीर

भारत के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में दसुन शनाका ने शानदार पारी खेली है।

Gautam Gambhir (Photo Source: Twitter)
Gautam Gambhir (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 22 गेंदों में ताबरतोड़ 56 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत श्रीलंकाई टीम दूसरे टी-20 मैच को जीतने और सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रही।

आपको बता दें कि, दिसंबर में हुए आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में जहां ऑलराउंडर प्लेयर्स की डिमांड काफी ज्यादा थी वहां शनाका अनसोल्ड रहे थे। शनाका इस समय भारत के खिलाफ T20I सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। खेले गए दो मैचों में, 31 वर्षीय शनाका ने 206.12 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए हैं। वहीं गेंद के साथ भी उन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

आईपीएल ऑक्शन में काफी महंगे बिकते शनाका- गौतम गंभीर

वहीं आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर आईपीएल का ऑक्शन अब होता तो फिर दसुन शनाका के लिए काफी महंगी बोली लगती।

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में गौतम गंभीर ने कहा कि, “दसुन शनाका इतने महंगे बिकते कि उन्हें खरीदने के लिए मेरे पास पैसे ही नहीं होते। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वो काबिलेतारीफ है। अगर ये सीरीज आईपीएल ऑक्शन के तुरंत पहले हुई होती तो फिर कुछ फ्रेंचाइजी के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो शनाका को खरीद सके क्योंकि वो काफी महंगे बिकते।

इस बीच, आपको बता दें कि, शनाका की अगुआई वाली श्रीलंका की टीम शनिवार को आखिरी टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। वहीं T20I सीरीज के समापन के बाद, श्रीलांकाई टीम मंगलवार, 10 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में भारत से भिड़ेगी।

close whatsapp