IND v SL: रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, 47वीं हाफ सेंचुरी अपने पेट डॉग को की समर्पित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v SL: रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, 47वीं हाफ सेंचुरी अपने पेट डॉग को की समर्पित

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 83 रनों की पारी खेली है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेल रही है। तो वहीं इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश दौरे पर चोटिल हुए रोहित शर्मा ने वापसी करते हुए 83 रनों की शानदार पारी खेली है।

बता दें कि रोहित ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 47वां अर्धशतक भी पूरा किया है। हालांकि रोहित अपने शतक से 17 रन दूर रह गए, लेकिन उनके द्वारा खेली गई इस पारी की बदौलत टीम इंडिया को शानदार शुरूआत मिली है।

तो वहीं दूसरी तरफ मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी को रोहित शर्मा ने अपने दिवंगत पेट डॉग को समर्पित की है। अर्धशतकीय पारी के बाद उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए अपने पेट डॉग को याद किया।

बता दें कि रोहित के पेट डॉग की सोमवार, 9 जनवरी को मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी रोहित की वाइफ रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच, भारत की पारी का हाल:

भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच का हाल बताएं तो मैच में मेहमान टीम श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की।

रोहित शर्मा ने 83 तो शुभमन गिल 70 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 28 और केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया और मैच में कोहली ने 87 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रनों की शानदार पारी खेली।

भारत ने मैच में निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए हैं और श्रीलंका के सामने जीत के लिए एक कठिन लक्ष्य रखा है। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा चुकी टीम इंडिया अब वनडे सीरीज के पहले मैच को जीतकर मेहमान टीम पर 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी।

close whatsapp