Ashes 2023: मैं मैनचेस्टर टेस्ट में डेविड वॉर्नर को खेलते हुए देखना चाहता हूं: नासिर हुसैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: मैं मैनचेस्टर टेस्ट में डेविड वॉर्नर को खेलते हुए देखना चाहता हूं: नासिर हुसैन

तीसरे टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में डेविड वॉर्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया था।

David Warner and Nasser Hussain (Pic Source-Twitter)
David Warner and Nasser Hussain (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अभी तक तीन टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अभी तक अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। तीसरे टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में डेविड वॉर्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया था।

अभी तक टेस्ट क्रिकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को 17 बार आउट किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की माने तो चौथा टेस्ट जो मैनचेस्टर में खेला जाना है उसमें ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर को प्लेइंग XI में जरूर रखें कि भले ही उनका फॉर्म इस सीरीज में इतना अच्छा ना रहा हो।

बता दें, एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 43 रनों से हराया था। तीसरे टेस्ट मुकाबले को इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीता। डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी अभी तक इस एशेज सीरीज में इतनी अच्छी नहीं रही है। उन्हें खुद अब बड़ा स्कोर बनाने की बेहद जरूरत है।

नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘अब फैसला डेविड वॉर्नर के लिए होगा। मुझे लगता है कि अगर हेडिंग्ले टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया होता तो वो एशेज 2023 भी अपने नाम कर लेते। हालांकि अब डेविड वॉर्नर को अच्छा प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है। मुझे लगता है कि चौथा टेस्ट जो मैनचेस्टर में खेला जाना है उसमें डेविड वार्नर को प्लेइंग XI में जरूर शामिल किया जाएगा।’

दोनों ही टीमें मैनचेस्टर टेस्ट को जीतना चाहेंगी

डेविड वॉर्नर ने इस साल यह बात बता दी थी कि पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल अपने घर में होने वाली सीरीज के बाद वो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि इस समय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के दिमाग में यही चल रहा होगा कि आने वाले 2 मुकाबलों में वो बड़ा स्कोर बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

नासिर हुसैन ने आगे कहा कि, ‘मेरे हिसाब से आप कैमरून ग्रीन या मिचल मार्श को खिला सकते हैं और डेविड वॉर्नर को बाहर कर सकते हैं, लेकिन सवाल यही उठता है कि ओपन कौन करेगा? आपको मार्नस लाबुशेन की बल्लेबाजी आर्डर को बदलना होगा या फिर आप मिचेल मार्श से ओपनिंग करवा सकते हैं। उन्होंने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में टीम की ओपनिंग की है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट बहुत ही मुश्किल फॉर्मेट होता है। ओल्ड ट्रैफर्ड में बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं होने वाला है।’

close whatsapp