Ashes 2023: जेफ्री बॉयकॉट ने Jonny Bairstow को चौथे टेस्ट से बाहर करने की मांग करते हुए कही चौंकाने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जेफ्री बॉयकॉट ने Jonny Bairstow को चौथे टेस्ट से बाहर करने की मांग करते हुए कही चौंकाने वाली बात

जेफ्री बॉयकॉट ने कहा किसी को तो जॉनी बेयरस्टो के लिए बहादुर बनना होगा और उसे सुर्खियों से बाहर निकालना होगा।

Geoffrey Boycott and Jonny Bairstow. (Image Source: Getty Images)
Geoffrey Boycott and Jonny Bairstow. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रबंधन को कठिन फैसला लेते हुए 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे Ashes 2023 टेस्ट के लिए Jonny Bairstow को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने की सलाह दी। जेफ्री बॉयकॉट ने कहा कि जॉनी बेयरस्टो अपने बेस्ट के आस-पास भी नहीं हैं, और उन्हें मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे Ashes 2023 टेस्ट के लिए ड्रॉप कर बेन फॉक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

आपको बता दें, जॉनी बेयरस्टो ने जारी एशेज 2023 में तीन टेस्ट मैचों में अब तक 78, 20, 16, 10, 12 और 5 का स्कोर दर्ज किया है, और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का मानना है कि ये स्कोर देखते हुए वह टेस्ट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य बेन फोक्स की जगह लेने के हकदार नहीं है।

Jonny Bairstow फिट नहीं हैं: Geoffrey Boycott

जेफ्री बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में जॉनी बेयरस्टो को लेकर लिखा: “मेरा इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव और मेरी सामान्य समझ के अनुसार जॉनी बेयरस्टो फिट नहीं हैं। वह 100 प्रतिशत सही नहीं चल रहा है, और प्रतिस्पर्धी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में कमजोर है। उन्हें पिछले समर में शानदार मैच विनिंग बल्लेबाजी प्रदर्शन के आधार पर एशेज 2023 के लिए चुना गया है।

यहां पढ़िए: डेमियन फ्लेमिंग ने Marnus Labuschagne के संघर्ष के पीछे के चौंकाने वाले कारण का खुलासा किया

लेकिन इस समय हमें जॉनी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की दूर-दूर तक झलक नजर नहीं आ रही है। इन तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने कैच छोड़े, एक स्टंपिंग छोड़ी और बल्ले के साथ महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके, यह बहुत दुखद है। हालांकि, वह बाहरी तौर पर उत्साहित है और जोश से भरा नजर आ रहा है, लेकिन जब आप इतने बड़े मंच पर और इतनी चकाचौंध में असफल हो जाते हैं, तो छिपने की कोई जगह नहीं होती है, और अंदर ही अंदर यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है।

Ben Stokes को कठिन फैसला लेना होगा: Geoffrey Boycott

किसी को उसके लिए बहादुर बनना होगा और उसे सुर्खियों से बाहर निकालना होगा। जब जॉनी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर होता है तो वह इंग्लैंड के लिए बेन फॉक्स से बेहतर होता है। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, इसलिए उसे प्रेशर कुकर से बाहर निकालें। इस समय जॉनी अपनी कीपिंग को लेकर सुरक्षित नहीं है और जंग खा चुका है। यही दिक्कत है, इसलिए बेन फॉक्स को मौका देना बेहतर होगा। आप चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसी अच्छी टीम के खिलाफ सीधे वापसी कर सकते हैं। जॉनी को बाहर करने के लिए बेन स्टोक्स को साहस की जरूरत है, क्योंकि इंग्लैंड को ओल्ड ट्रैफर्ड में जीतना है और इतिहास बनाना है।”

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp