Ashes 2023: डेमियन फ्लेमिंग ने Marnus Labuschagne के संघर्ष के पीछे के चौंकाने वाले कारण का खुलासा किया
क्या स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के कारण ऑस्ट्रेलिया तीसरा एशेज टेस्ट हारा?
अद्यतन - जुलाई 10, 2023 6:01 अपराह्न

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन फ्लेमिंग का मानना है कि Marnus Labuschagne इस समय अपनी व्यक्तिगत या फिर मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जिस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी Ashes 2023 में महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
आपको बता दें, मार्नस लाबुशेन ने जारी 2023 एशेज सीरीज की छह पारियों में 24.00 के औसत से केवल 144 रन बनाए हैं, जो बेहद चिंतनीय है, खासकर इंग्लैंड की तीसरे टेस्ट में तीन विकेट की जीत के बाद, क्योंकि अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 पर आ गई है, अब केवल दो टेस्ट मैच शेष हैं।
मार्नस लाबुशेन ने हेडिंग्ले में तीसरे Ashes 2023 टेस्ट में दोनों पारियों में शानदार शुरुआत की, लेकिन वह इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया। इस बीच, डेमियन फ्लेमिंग ने कहा कि तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ का जल्दी आउट होना ऑस्ट्रेलिया की हार के लिए काफी जिम्मेदार है।
क्या स्टीव स्मिथ और Marnus Labuschagne के कारण ऑस्ट्रेलिया तीसरा एशेज टेस्ट हारा?
हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने डेमियन फ्लेमिंग ने उम्मीद जताई कि 29-वर्षीय बल्लेबाज 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में अपने फॉर्म में लौट आएगा और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 2023 एशेज सीरीज जीतने में मदद करेगा।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें
डेमियन फ्लेमिंग ने ‘SEN SA Breakfast’ पर कहा: “हां, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के जल्दी आउट होने से ऑस्ट्रेलिया को हेडिंग्ले में दिक्कत हुई है। पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार नहीं थी। जिसके बावजूद मोईन अली सिर्फ एक छोर को संभालने की कोशिश कर रहे थे, ताकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज दूसरे छोर से आक्रमण कर सकें। मार्नस का विकेट, वह इस सीरीज में क्या कर रहा है। ऐसा लगता है जैसे वह सिर्फ खुद से लड़ रहा है।”
अब ऐसा लगता है मानो वह खुद से ही जूझ रहा हो: डेमियन फ्लेमिंग
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आगे कहा, “20 और 30 रनों तक पहुंचना बहुत आसान है, लेकिन जब वह उस तरह के स्कोर तक पहुंचता है, तो मुझे लगता है कि उसे फ्री-फ्लोइंग बनाए रखने की जरूरत है और जिस मार्नस को हम पिछले तीन या चार वर्षों से खेलते हुए देख रहे हैं, वह सच में एक बल्लेबाजी मशीन रहा है, उसका औसत 55-60 रहा है। लेकिन अब ऐसा लगता है मानो वह खुद से ही जूझ रहा हो।”