ये क्या? बीच मैच में टीम इंडिया का एक खास सदस्य कर रहा था अक्षर पटेल के जूते साफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या? बीच मैच में टीम इंडिया का एक खास सदस्य कर रहा था अक्षर पटेल के जूते साफ

पहले वनडे के दौरान ओस के कारण मैदान हो गया था काफी गीला।

Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Axar Patel (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है, जहां रोहित की कप्तानी वाली टीम ने जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज किया है। लेकिन मैच के बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया और इस दौरान स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल की एक तस्वीर तेजी से वायरल भी हो गई।

टीम इंडिया ने पहले जीती थी टी-20 सीरीज

साल 2023 की पहली टी-20 सीरीज टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ ही खेली थी, जिसे टीम ने 2-1 से अपनी नाम की थी। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या थे, जिनकी कप्तानी की तारीफ कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी और आगे भी उन्हें कप्तान बनाने की बात की थी।

बीच मैच में कौन करता है टीम इंडिया के खिलाड़ियों के जूते साफ?

*पहले वनडे के दौरान ओस के कारण मैदान हो गया था काफी गीला।
*जिसे के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ियो के जूते पर मिट्टी चिपक रही थी।
*गेंदबाजों को ज्यादा परेशान हुई, लेकिन फिर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु आ गए।
*थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु अक्षर पटेल के जूतों को ब्रश से साफ कर रहे थे।

अक्षर पटेल के जूते साफ करते हुए टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु

 (Pic Source-Twitter)
(Pic Source-Twitter)

जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों में था अलग उत्साह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

क्या रहा पहले मैच का स्कोर कार्ड?

लंका के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 373 रन बनाए थे, इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला और रोहित के साथ-साथ गिल ने भी अर्धशतक लगाया। जिसके जवाब में लंका टीम 50 ओवर में 306 रन ही बना पाई।

close whatsapp