टी20 टीम से कटा विराट कोहली का पत्ता, लेकिन उसके बाद दिख रहे हैं टेंशन फ्री!
विराट कोहली का नहीं हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चयन।
अद्यतन - जनवरी 14, 2023 11:47 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज-टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, लेकिन विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को फिर से टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। उसके बाद भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट को कोई टेंशन नहीं है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
विराट कोहली ने लंका के खिलाफ भी नहीं खेली टी20 सीरीज
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेली थी और उसे 2-1 से जीती थी हार्दिक की कप्तानी में, लेकिन उस सीरीज में भी रोहित के साथ-साथ विराट कोहली का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ था।
अब विराट कोहली टी20 क्रिकेट की टेंशन नहीं लेते!
*विराट कोहली का नहीं हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चयन।
*लेकिन उसके बाद भी टेंशन फ्री नजर आ रहे हैं पूर्व कप्तान विराट कोहली।
*कल श्रेयस अय्यर के साथ मजेदार पोज देकर क्लिक करवा रहे थे तस्वीरें।
*तो वहीं आज वाइफ अनुष्का के साथ समय बिताते हुए कूल तस्वीर की शेयर।
विराट कोहली ने वाइफ के साथ ये तस्वीर की है शेयर
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार