मैदान पर वापसी करने के लिए बेचैन हैं सर जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान पर वापसी करने के लिए बेचैन हैं सर जडेजा, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

पिछले साल सितंबर में एशिया कप में चोटिल होने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलें है जडेजा।

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter)

श्रीलंका का वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया करने के बाद, टीम इंडिया ने लिए एक और खुशी की खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में वापसी करने वाले हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

बता दें कि रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी 8 नंबर की टेस्ट जर्सी की फोटो के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। जडेजा ने लिखा कि ‘तुम्हे मिस किया पर जल्द ही’

देंखे जडेजा की पोस्ट)

दूसरी तरफ आपको बता दें कि जैसे ही जडेजा ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर डाली तो इस पर क्रिकेट फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जडेजा पिछले साल सितंबर में हुए एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे।

इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई और इसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। बता दें कि टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

वहीं जडेजा ने हाल में ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलोर मे अपनी रिहैब प्रक्रिया को पूरा किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुप्रतिक्षित बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि जडेजा का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है।

गौरतलब है कि जडेजा इस महीने के अंत मे अपनी फिटनेस साबित करने के लिए जारी रणजी ट्राॅफी में तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, इशान किशन, रवि अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।

close whatsapp