पैट कमिंस ने जो रूट के ओवर में जो 14 रन बनाए उसकी वजह से मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आ गया: क्रिस रोजर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैट कमिंस ने जो रूट के ओवर में जो 14 रन बनाए उसकी वजह से मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आ गया: क्रिस रोजर्स

क्रिस रोजर्स की मानें तो पैट कमिंस ने उस समय काफी बड़ा रिस्क लिया लेकिन उस ओवर की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत दर्ज की।

Chris Rogers and Pat Cummins (Pic Source-Twitter)
Chris Rogers and Pat Cummins (Pic Source-Twitter)

एजबेस्टन में खेले गए एशेज 2023 के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि पैट कमिंस ने 44* रन का योगदान दिया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में एक समय उनके 8 विकेट 227 रन पर गिर चुके थे और टीम को 54 रनों की और जरूरत थी। उस समय कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को इस बहुमूल्य मैच में जीत दर्ज करवाई। इस साझेदारी का आकलन करते हुए पूर्व क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने पैट कमिंस कि इस बात की जमकर प्रशंसा की कि उन्होंने काफी अच्छी तरह से जो रूट के ओवर को खेला और उसमें 14 रन बनाए। उस ओवर की वजह से एक बार फिर से खेल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आ गया और उन्हें काफी आत्मविश्वास भी मिला।

क्रिस रोजर्स की मानें तो पैट कमिंस ने उस समय काफी बड़ा रिस्क लिया लेकिन उस ओवर की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को उस समय हर ओवर में 2 से 3 रनों की जरूरत थी। अगर वो आराम से खेलते तो यह मैच अंतिम ओवर तक जाता लेकिन पैट कमिंस में ऐसा होने नहीं दिया और उन्होंने मैच को काफी पहले ही खत्म कर दिया।

पैट कमिंस ने सच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की: क्रिस रोजर्स

SEN पॉडकास्ट के नए एपिसोड में क्रिस रोजर्स ने कहा कि, ‘ यह टॉप क्लास खिलाड़ी द्वारा खेल को पढ़ने की बात थी और उन्होंने सच में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। पैट कमिंस ने इंग्लैंड के ऊपर वापस जवाब डाल दिया। उस समय किसी एक खिलाड़ी को तेजी से रन बनाने की बेहद जरूरत थी और पैट कमिंस ने यह जिम्मा उठाया। आक्रमक क्रिकेट खेलने में हमेशा रिस्क रहता है लेकिन उन्होंने चीजों को अच्छी तरह से समझ कर अपने शॉट्स खेले। इसमें कोई शक नहीं है कि एक बार उन्होंने अपने खेल में बदलाव किया और मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आ गया।’

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘इस चीज को लेकर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं कि एक तेज गेंदबाज को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है लेकिन पैट कमिंस और एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस ऑस्ट्रेलिया टीम को अपने तरीके से बनाया है और जिन भी लोगों ने उनकी आलोचना की है उनकी बोलती बंद की है।’

close whatsapp