रोड एक्सीडेंट के बाद सामने आया ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन, वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोड एक्सीडेंट के बाद सामने आया ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन, वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट

अब ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने तमाम लोगों को ट्विटर के जरिए धन्यवाद कहा।

Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने आज यानी 16 जनवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और अब वो काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने BCCI, जय शाह और सरकार को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा।

बता दें, 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत अपने घर वापस लौट रहे थे। उनके साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे में एक बड़ा हादसा हो गया। ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से भिड़ गई और तुरंत उनकी गाड़ी ने आग पकड़ ली। भारतीय खिलाड़ी जल्द से जल्द कार से बाहर निकल गए लेकिन उन्हें काफी चोट आई।

बता दें, डिवाइडर से लड़ने के बाद उनकी कार ने तेजी से आग पकड़ ली और पूरी गाड़ी आग से जल गई। हालांकि कुछ लोगों ने वहां मौके पर पहुंचकर भारतीय क्रिकेटर की जान बचाई। उन्हें पहले रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनकी सर्जरी हुई।

अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने तमाम लोगों को ट्विटर के जरिए धन्यवाद कहा।

ऋषभ पंत ने ट्विटर के जरिए दी तमाम लोगों को बधाई:

ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि, ‘मैं सभी के समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताकर खुशी महसूस हो रही है कि मेरी सर्जरी पूरी तरह से सफल रही। अब ठीक होने का सफर शुरू हो चुका है और आने वाली सभी चुनौतियों के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मैं @BCCI, @JayShah और सरकार का धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मेरा खूब साथ दिया।’

बता दें, ऋषभ पंत आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनका वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। तमाम प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज तेजी से ठीक हो जाएं और जल्द से जल्द मैदान पर वापस उतरे।

close whatsapp