बीबीएल 2022-23: स्टीव स्मिथ ने BBL 12 में बैक टू बैक शतक लगाकर क्रिकेट फैंस को बनाया अपना दीवाना
स्टीव स्मिथ ने छक्के के साथ अपना तीसरा टी-20 शतक पूरा किया।
अद्यतन - जनवरी 21, 2023 5:42 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 21 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2022-23 के एक ग्रुप मैच में बल्ले से आग लगा दी। दरअसल, दाएं-हाथ के इस बल्लेबाज ने चार दिनों पहले ही जारी बीबीएल 2022-23 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा था, और एक बार फिर उन्होंने अपना तूफानी फॉर्म जारी रखते हुए सिडनी थंडर के खिलाफ अपना लगातार दूसरा शतक लगाया।
स्टीव स्मिथ ने मात्र 56 गेंदों में शतक जड़ा, और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार बीबीएल में लगातार शतक बनाने वाले दूसरे क्रिकेट बने। स्मिथ ने एससीजी में मात्र 66 गेंदों में पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से ओपनिंग करते हुए नाबाद 125 रनों की तूफानी पारी खेली, जो बीबीएल के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।
स्टीव स्मिथ ने बीबीएल में लगाया एक के बाद एक शतक
आपको बता दें, स्मिथ ने इस सप्ताह के शुरुआत में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने 101 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर बीबीएल के इतिहास में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच, 33-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सिडनी सिक्सर्स की पारी के 17वें ओवर में लेग स्पिनर उस्मान कादिर के खिलाफ लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर अपना तीसरा टी-20 शतक पूरा किया।
बारिश से बाधित इस बीबीएल 12 मुकाबले में, सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और स्मिथ के शतक के बदौलत 19 ओवरों में 187 रन बनाए। जिसके जवाब में सिडनी थंडर 188 रनों का पीछा करते हुए 62 रनों पर सिमट गई, और सिक्सर्स ने यह BBL12 मुकाबला 125 रनों से अपने नाम कर लिया। आपको बता दें, स्टीव स्मिथ को उनकी रिकॉर्ड-तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे स्मिथ को जारी बीबीएल 2022-23 में बैक-टू-बैक शतक लगाते देख क्रिकेट फैंस उनके कायल हो गए हैं। स्मिथ की यह पारी ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर जरूर कर देगी।
यहां देखिए BBL12 में स्टीव स्मिथ के बैक-टू-बैक शतक पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं
Showtime 💥 🙌🏼 @stevesmith49 💯@scg @SixersBBL @BBL #BBL12 pic.twitter.com/2TV1YU7EJe
— Phil Hillyard (@philthy295) January 21, 2023
After giving the rest of the competition a 33 day head start Steve Smith has now hit the equal most sixes (18) in #BBL12
— Swamp (@sirswampthing) January 21, 2023
1️⃣2️⃣5️⃣ not out
6️⃣6️⃣ balls
5️⃣ fours
9️⃣ sixesWe've just witnessed greatness at the SCG #BBL12 pic.twitter.com/bUTzvlipTQ
— KFC Big Bash League (@BBL) January 21, 2023
Second-straight century brought up with a SIX!
STEVEN SMITH 🔥 #GoldenMoment @BKTtires | #BBL12 pic.twitter.com/FbTnLIMXIO
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 21, 2023
Incredible Steve Smith, smashed 125* from 66 balls including 5 fours & 9 sixes.
He scored 101(56) in the last game as well. pic.twitter.com/1ZSmFbfSrZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 21, 2023
Steve Smith's Hundreds in BBL:
•1st hundred came in 56 balls.
•2nd hundred came in 56 balls.
•1st hundred completed with a SIX.
•2nd Hundred completed with a SIX.Incredible, Smith! pic.twitter.com/8xADWdeXpD
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 21, 2023
💯🔥
Steve Smith pic.twitter.com/OVXdbPKRn8— 🌻 (@Preetiii49) January 21, 2023
Steve Smith was simply unstoppable tonight batting the full nineteen overs for 125 not out. Thunder needs 188. #BBL12 #BBLS12E50 pic.twitter.com/q8t3oJLBkU
— Rick Eyre on cricket (@rickeyrecricket) January 21, 2023
Steve smith in this bbl season has
Most sixes
Highest average
3rd most runs for ss
8th most runs overall
Highest strike rate
Most hundreds
Highest score
5th highest bbl score everIn just 3 games#SteveSmith
— stevensmithfanclub (@stevesmithfreak) January 21, 2023
A bit embarrassing when one player scored more than double an entire cricket team!! #BBL12 #sixers #thunder #stevesmith
— Sarah Spears (@southsprincess1) January 21, 2023
Not a bad player this young Smith kid from Sydney, I think he’ll have a big future 😳😳#BBL12
— Aaron Finch (@AaronFinch5) January 21, 2023
Wonder where the people are who questioned Steve Smith's ability in the T20 format?
A star in every format. The best there is.#BBL12 #SteveSmith
— Cody Lane (@claneracing1) January 17, 2023