रोहित-विराट को सीखना चाहिए धोनी से ये काम, फैंस को मानते हैं अपना परिवार
आगामी आईपीएल 2023 एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
अद्यतन - Jan 21, 2023 6:34 pm

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए अपनी बैटिंग को धार देते हुए नजर आए।
हालांकि, आईपीएल 2023 को अभी काफी समय है, लेकिन भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने काफी समय पहले से ही अपने संभावित अंतिम सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। एमएस धोनी को आईपीएल 16 के लिए तैयारी करते देख उनके फैंस उन्हें एक्शन में देखने के लिए निश्चित ही बेताब होंगे, लेकिन अपने पसंदीदा और आइकोनिक क्रिकेटर को बूढ़े होते देख फैंस के बीच निराशा का भी माहौल है।
इस बीच, एमएस धोनी की रांची में एक प्रशंसक के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वैसे हम सभी को पता है कि धोनी कभी भी अपने प्रशंसकों को तस्वीरें लेने के मामले में निराश नहीं करते हैं, और इस बार भी उन्होंने अपने इस फैन का दिन बनाने के लिए दोबारा नहीं सोचा, जबकि वह उस समय पकी दाढ़ी में थे।
इंटरनेट पर वायरल तस्वीर में धोनी नीले रंग का ट्रैक सूट और पकी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं, जब वह रांची के फैन के साथ एक तस्वीर के लिए पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट ने ट्विटर पर फैंस का ध्यान तेजी से आकर्षित किया और अब विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जहां सभी धोनी की सरलता का तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखिए एमएस धोनी की वायरल तस्वीर
MS Dhoni with a fan in Ranchi. pic.twitter.com/gsTVbryMbN
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 20, 2023
आपको बता दें, आगामी आईपीएल 2023 एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इन अफवाहों को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बेन स्टोक्स को आईपीएल नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद और हवा लग गई है। CSK कथित तौर पर स्टोक्स को अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है।
यहां देखिए कैसे फैंस ने धोनी की वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी –
Our heroes growing old is the saddest thing to see. 😔
— dis cre te 2.0 (@customizearth) January 20, 2023
https://twitter.com/darkennighttt/status/1616477558962544641
It hurts to see your favourite player getting old 😓😓😓
I'm lucky to be a fan of Virat Kohli woh old nahi honge
— O i (@Rajasathani_4) January 20, 2023
This is why msd is the goat
— 🤷♂️ (@LEOMESSI200311) January 21, 2023
Humble Thala
— Tom Gravestone (@Whygravestone) January 20, 2023
All time favourite @msdhoni sir
Love from Pakistan ❤️🇵🇰— The Eagle (@TheEagle6801561) January 21, 2023