अब अपने अकेलेपन को कुछ अलग अंदाज में मात दे रहे हैं शिखर धवन इन दिनों! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब अपने अकेलेपन को कुछ अलग अंदाज में मात दे रहे हैं शिखर धवन इन दिनों!

सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद आती है शिखर धवन की रील्स।

Shikhar Dhawan (Pic Source- Instagram)
Shikhar Dhawan (Pic Source- Instagram)

टीम इंडिया इन दिनों काफी बदलावों के दौर से गुजर रही है, जहां इस बदलाव का शिकार धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन भी हो गए हैं और उनका टीम से पत्ता कटना शुरू हो गया। टेस्ट और टी-20 टीम से पहले ही ये खिलाड़ी काफी समय से बाहर है, अब वनडे में भी जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में गब्बर खुद को खुश रखनी की पूरी कोशिश में लगे हैं, जिसका सबूत उनका सोशल मीडिया दे रहा है।

अब वनडे टीम में शिखर धवन की वापसी मुश्किल दिख रही है

बांग्लादेश से खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद लंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे टीम में उनको नहीं चुना गया। साथ ही गब्बर की जगह वनडे में रोहित के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की, इस दौरान गिल का बल्ला जमकर बोला और अब धवन की वापसी मुश्किल लग रही है।

शिखर धवन अब जिंदगी को खुलकर जीना चाहते हैं!

*सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद आती है शिखर धवन की रील्स।
*इसी कड़ी में गब्बर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है बेहद कमाल की रील वीडियो ।
*अपनी नई रील वीडियो में धवन राफ्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, अलग अंदाज में।
*वहीं इस रील वीडियो को अभी तक देख चुके हैं उनके कई लाखों फैन्स भी।

फैन्स के साथ ये कमाल की रील शेयर की है शिखर धवन ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

फनी रील्स के मामले में भी गब्बर का कोई मुकाबला नहीं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

IPL में तो कप्तानी करने उतरेगे ये धाकड़ बल्लेबाज

दूसरी ओर इस साल के आईपीएल में शिखर धवन को अलग रोल मिला है, जहां धवन 2023 के आईपीएल में पंजाब टीम के कप्तान होंगे।

close whatsapp