भारतीय टीम के ‘दिल और धड़कन’- विराट और रोहित का याराना देख फैंस हुए इमोशनल
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने खेली शानदार शतकीय पारी।
अद्यतन - जनवरी 25, 2023 9:48 पूर्वाह्न

मंगलवार, 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए फॉर्म में वापसी की। वनडे फॉर्मेट में 1100 से ज्यादा दिनों और इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से अधिक दिनों के बाद रोहित के बल्ले से एक बड़ी पारी निकली।
हालांकि उनकी इस पारी के दौरान एक ऐसा भी पल देखने को मिला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा। पूरी दुनिया जानती है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। इसी दोस्ती का प्रमाण सभी को इस मैच में भी देखने को मिला। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का शानदार तालमेल तब दिखा जब विराट ने मैदान में प्रवेश करते हुए रोहित शर्मा को बधाई दी।
दरअसल रोहित शर्मा इस मैच में अपना शतक पूरा करने के तुरंत बाद ही आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आए। इस बीच जब विराट और रोहित मैदान पर मिले तो हिटमैन द्वारा अपना 30वां एकदिवसीय शतक पूरा करने के बाद कोहली को रोहित की सराहना करते हुए देखा गया था और इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आए।
इस स्पेशल मोमेंट के कुछ फोटोज बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किए जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। विराट और रोहित के बीच इस याराना को देखकर फैंस भी अपने तरफ से कुछ रोचक और मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।
यहां देखिए रोहित-कोहली को लेकर बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए फोटोज
These Two ❤️
Follow the match ▶️ https://t.co/ojTz5RqWZf#TeamIndia | #INDvNZ | @ImRo45 | @imVkohli | @mastercardindia pic.twitter.com/hoDGwmPKRX
— BCCI (@BCCI) January 24, 2023
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की तरफ से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। कप्तान रोहित ने इस मैच में 85 गेंदों का सामना किया और 9 चौके-6 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली।
रोहित के बाद गिल ने भी शतक जमाया। उन्होंने 78 गेंदों में 5 छक्के-13 चौके की मदद से 112 रन बनाए। इन दोनों के आलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के की मदद से 54 रन बनाए।
Dil aur Dhadkan fr
— philliphereᝰ (@thephilliphere) January 24, 2023
Rohirat🇮🇳❤️
— Hitesh Sharma (@hitesh6593) January 24, 2023
Heart and soul of Indian cricket
— 🇮🇳Saurajit Nath (@nath_saurajit) January 24, 2023
https://twitter.com/NucleusDevi/status/1617859595858513922?s=20&t=q8bQkokAB6q_laHKPimuLw
aww🥺🥺❤️
— SHREYA.♥️ (@Here4VK18) January 24, 2023