वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए BCCI अपनी सबसे मजबूत स्क्वॉड को कर रही तैयार
सभी टीमों को 28 सितंबर से पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करनी होगी।
अद्यतन - Aug 8, 2023 5:34 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति बहुत जल्द आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। हालिया रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मुकेश कुमार, संजू सैमसन और जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया जा सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर, जो अपनी चोट से काफी अच्छी तरह से उभर रहे हैं वो भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति भी यही चाहती है कि टीम इन दोनों ही टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करें और इसी वजह से वो अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को इसमें शामिल कर रहा है।
एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की अस्थायी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल।
इसके अलावा दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ पंत को इन दोनों ही बड़े टूर्नामेंट से नजरअंदाज कर दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वो अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह से उभरें नहीं हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता शिखर धवन को भी नजरअंदाज कर सकते हैं। शिखर धवन ने पिछले काफी समय से भारतीय टीम के लिए कई मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हालिया समय में वो अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं और इसी वजह से उन्हें लगातार टीम से बाहर रखा जा रहा है।
सभी टीमों को 28 सितंबर से पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करनी होगी। अब देखते है कौन से खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बना पाते हैं। यह दोनों ही टूर्नामेंट काफी शानदार होने वाले हैं।