सौरव गांगुली के BCCI पद से हटने की खबरें सामने के बाद, विराट के फैंस ने उड़ाया उनका मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

सौरव गांगुली के BCCI पद से हटने की खबरें सामने के बाद, विराट के फैंस ने उड़ाया उनका मजाक

सौरव गांगुली को बंधन बैंक का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया है।

India’s Virat Kohli(R)and former captain Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)
India’s Virat Kohli(R)and former captain Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का BCCI अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। खबरों की माने तो अब उनकी जगह रोजर बिन्नी को नया BCCI अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। बता दें, 2019 में गांगुली को BCCI अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और अब 18 अक्टूबर 2022 को उनका कार्यकाल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

इसी के साथ तमाम विराट कोहली के प्रशंसकों द्वारा सौरव गांगुली को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय गांगुली ने कोहली के लिए कुछ ऐसा कहा था जो भारतीय बल्लेबाज को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने टी-20, टेस्ट और वनडे प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी। तमाम विराट कोहली के प्रशंसकों ने इसे ‘कर्मा’ कहा है।

सोशल मीडिया पर तमाम लोग सौरव गांगुली का मजाक उड़ा रहे

विराट कोहली के फैंस ने उस समय को याद किया जब भारतीय बल्लेबाज और गांगुली के बीच टीम की कप्तानी को लेकर काफी चीज़ें खराब हो गई थी। बता दें, विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद सबसे पहले तो टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी। इसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।

दोनों के बीच चीजें और भी खराब होती चली गई जिसकी वजह से भारतीय बल्लेबाज को वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि BCCI चाहती थी कि लिमिटेड ओवर्स टीम का एक ही कप्तान रहे। हालांकि गांगुली ने बाद में इस बात का खुलासा किया कि BCCI ने भारतीय बल्लेबाज को अपने फैसले को फिर से सोचने के लिए समय दिया था। लेकिन विराट ने बाद में यह कहा था कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के चयन बैठक से सिर्फ डेढ़ घंटे पहले इस बात की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच में काफी टकराव देखने को मिली।

बता दें, कोलकाता में गांगुली को बंधन बैंक का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया है। उनकी जगह अब 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी BCCI के अध्यक्ष पद को संभालेंगे। देखना यह होगा कि उनके कार्यकाल में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

सौरव गांगुली के BCCI से बाहर होने को लेकर तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/iJasOberoi/status/1579932598562074625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1579932598562074625%7Ctwgr%5E69050f8b54f72c756e9ed8ce979fb080e0344585%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fkarma-is-a-boomerang-twitter-mocks-sourav-ganguly-amid-reports-of-getting-replaced-as-bcci-president%2F

close whatsapp