वेस्टइंडीज में अकेले पड़े संजू सैमसन, दुख भरी इंस्टा स्टोरी लगाने को हुए मजबूर!
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में चला था संजू का बल्ला।
अद्यतन - Aug 8, 2023 4:33 pm

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन काफी उम्मीदों के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे, लेकिन अब उनकी उम्मीदों पर धीरे-धीरे पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। जहां ये खिलाड़ी टी-20 सीरीज में मिल रहे मौके को नहीं भुना पा रहा है, इस बीच संजू की एक इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है जो किसी गड़बड़ की ओर इशारा कर रही है।
आकाश चोपड़ा ने दिया इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा की संजू को इन मौकोंं को इस तरह से व्यर्थ नहीं करना चाहिए। आगे बोलते हुए आकाश ने ये भी कहा दिया की, अगर संजू ऐसा ही करते गए तो उन्हें बाद में ये सब काफी ज्यादा याद आएगा।
संजू सैमसन के साथ क्या सब कुछ सही चल रहा है?
*वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में चला था संजू का बल्ला।
*लेकिन अभी तक हुए 2 टी-20 मैच में फ्लॉप रहा है ये बल्लेबाज।
*हाल ही में इस खिलाड़ी ने लगाई थी एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में दिख रहा था सिर्फ चांद।
एक नजर संजू सैमसन की इंस्टा स्टोरी पर
![]()
वनडे में अर्धशतक लगाकर ये पोस्ट किया था शेयर
ऐसा रहा प्रदर्शन तो इस खिलाड़ी के लिए हो जाएगी परेशानी
जी हां, संजू सैमसन का अगर ऐसा ही प्रदर्शन चलता रहा तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है, टीम में पहले से ईशान किशन मौजूद हैं। वहीं जब पंत फिट होकर आ जाएंगे तो संजू की जगह नहीं बन पाएगी, साथ टीम में अब जितेश शर्मा का भी चयन होने लग गया है। वहीं बोर्ड की नजर कुछ नए विकेटकीपर-बल्लेबाजों पर भी है, जो आने वाले समय में टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में संजू को हर मौके में खुद को साबित करने की जरूरत है, वरना वो टीम इंडिया में ज्यादा दिन के मेहमान नहीं होंगे।