बुमराह और विराट के बीच का Bromance है सबसे प्यारा, मैच के बीच देखने को मिला गजब नजारा | CricTracker Hindi

बुमराह और विराट के बीच का Bromance है सबसे प्यारा, मैच के बीच देखने को मिला गजब नजारा

RCB और मुंबई के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला एक गजब का नजारा।

Virat Kohli And Jasprit Bumrah (Image Credit-Instagram)
Virat Kohli And Jasprit Bumrah (Image Credit-Instagram)

जब भी MI बनाम RCB का मैच होता है, तो कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला, जहां इस बार बुमराह और विराट का एक वीडियो फैन्स को खासा पसंद आ रहा है। साथ ही इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच की मस्ती-मजाक देखने लायक है।

विराट कोहली ने कड़क पारी खेली थी MI के खिलाफ

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ RCB टीम ने जीत अपने नाम की थी, साथ ही इस दौरान विराट कोहली का बल्ला भी जमकर चला। जहां MI के खिलाफ विराट ने कुल 42 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान उनके बल्ले से 67 रन निकले थे। साथ ही विराट ने अपनी पारी में 8 चौकों के अलावा 2 छक्के भी जड़े थे।

विराट और बुमराह की यारी है सबसे ज्यादा प्यारी

*RCB और मुंबई के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला एक गजब का नजारा।
*जहां विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह मैच के बीच करते दिखे मस्ती-मजाक।
*पहले दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को देख हंस रहे थे, फिर विराट ने मारा बुमराह को धक्का।
*वहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच ये पल देख स्टेडियम में मौजूद फैन्स हो गए थे उत्साहित।

बुमराह और विराट का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

विराट ने शानदार छक्का जड़ा था बुमराह की गेंद पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अभी तक कैसा रहा है RCB टीम का प्रदर्शन?

IPL 2025 में RCB अलग लय में ही क्रिकेट खेल रही है, जिसे देख हर कोई हैरान है। इस टीम ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं, जिसमें से RCB को सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है और बाकी के तीन मैच टीम ने जीते हैं। जिसके बाद ये टीम अंक तालिका के तीसरे स्थान पर है 6 अंक के साथ में। दूसरी ओर रजत पाटीदार की कप्तानी की हर कोई तारीफ कर रहा है, साथ ही उन्होंने MI के खिलाफ दमदार पारी भी खेली थी। वहीं फैन्स MI टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं।

close whatsapp