IPL 2024: क्विंटन डी कॉक के बाद देवदत्त पडिक्कल भी GT के खिलाफ निजी स्कोर पर हुए आउट, LSG की बेहद खराब शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: क्विंटन डी कॉक के बाद देवदत्त पडिक्कल भी GT के खिलाफ निजी स्कोर पर हुए आउट, LSG की बेहद खराब शुरुआत

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

LSG vs GT (Pic Source-X)
LSG vs GT (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ है और टीम ने तीन ओवर के भीतर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। बेहतरीन सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 4 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं देवदत्त पडिक्कल भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इन दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट उमेश यादव ने झटका। जहां एक तरफ क्विंटन डी कॉक का कैच नूर अहमद ने पकड़ा वहीं देवदत्त पडिक्कल का कैच विजय शंकर ने पकड़ा और उन्हें वापस पवेलियन की राह दिखाई। लखनऊ टीम की शुरुआत गुजरात के खिलाफ काफी खराब रही है। देवदत्त पडिक्कल की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक आईपीएल 2024 में बहुत ही खराब रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

लखनऊ टीम की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चार अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात के भी चार अंक हैं और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम सातवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। भले ही लखनऊ की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही है लेकिन उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो बड़ा स्कोर बनाकर टीम को मजबूत स्थिति पर ला सकते हैं। गुजरात को भी यहां अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?