संजू सैमसन के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया विशालकाय स्कोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया विशालकाय स्कोर

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 114 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 108 रनों की तूफानी पारी खेली।

Sanju Samson (Pic Source-Twitter)
Sanju Samson (Pic Source-Twitter)

इस समय बोलैंड पार्क, पार्ल में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए हैं।

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 114 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 108 रनों की तूफानी पारी खेली। संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 77 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में 3 चौकेे और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 16 गेंदों में 3 चौकेे और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

केएल राहुल ने 21 रनों का योगदान दिया जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्यूरन हेंड्रिक्स ने 9 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट हासिल किए ।

Nandre Burger ने 9 ओवर में 64 रन देखकर दो विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज, वियान मुल्डर और लीजाड विलियम्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 297 रनों की जरूरत

बता दें, भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को अपने नाम किया था जबकि दूसरे को मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने जीता। फिलहाल 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी चल रही है। फिलहाल भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर बना लिया है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को अगर मैच जीतना है तो उन्हें इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं अगर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। भारतीय टीम की ओर से मुकेश शर्मा और अर्शदीप सिंह ने अभी तक इस सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है और इस मैच में भी यह दोनों बेहतरीन गेंदबाजी करने को देखेंगे। अब देखना यह है कि यह मैच और सीरीज कौन अपने नाम करता है?

https://twitter.com/IamViratt/status/1737851757433328032

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?