मुंबई में होगा T20 WC 2026 का भव्य आगाज, बादशाह-नोरा जैसे स्टार ओपनिंग सेरेमनी में बांधेंगे समां

मुंबई में होगा T20 WC 2026 का भव्य आगाज, बादशाह-नोरा जैसे स्टार ओपनिंग सेरेमनी में बांधेंगे समां

वानखेड़े स्टेडियम में म्यूजिक, डांस और आतिशबाजी के साथ शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

Badshah and Nora fatehi (Image Credit- Twitter X)
Badshah and Nora fatehi (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शनिवार शाम मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम में होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह से होगी। इस हाई-एनर्जी सेरेमनी के साथ क्रिकेट का यह महाकुंभ पूरी तरह रंग में आ जाएगा। इसके तुरंत बाद सह-मेजबान भारत और अमेरिका के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

शाम 6 बजे (IST) से शुरू होने वाला यह उद्घाटन समारोह वानखेडे स्टेडियम को एक विशाल और आकर्षक मंच में बदल देगा। लाइव म्यूज़िक, शानदार डांस परफॉर्मेंस और बड़े स्तर की कोरियोग्राफी के जरिए दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने की तैयारी है। पूरे मैदान को एक विज़ुअल कैनवास की तरह इस्तेमाल किया जाएगा, जहां टी20 क्रिकेट की तेज रफ्तार और रोमांच को दर्शाया जाएगा।

समारोह की शुरुआत मशहूर म्यूज़िशियन ऋषभ शर्मा और शिवमणि के दमदार म्यूज़िकल परफॉर्मेंस से होगी। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे खास पल आएगा, जब ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का भव्य प्रवेश होगा। इस बार ट्रॉफी को एक जेटपैक पर सवार परफॉर्मर द्वारा स्टेडियम में लाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक नजारा होगा।

ट्रॉफी अनावरण से लेकर ग्रैंड फिनाले तक, वानखेडे में होगा जश्न

ट्रॉफी के पहुंचने के बाद ICC चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उसका स्वागत करेंगे। रोहित शर्मा वही कप्तान हैं जिन्होंने 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। उनके साथ 20 बच्चे भी मौजूद रहेंगे, जो टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही औपचारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत की घोषणा की जाएगी।

इसके बाद दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर रैपर बादशाह अपनी धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उनके बाद बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही शानदार डांस शो से समां बांधेंगी। समारोह का ग्रैंड फिनाले तब होगा, जब बादशाह और नोरा फतेही एक साथ मंच साझा करेंगे।

उद्घाटन समारोह का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ होगा। इसके बाद मैदान पर ‘पटाखों की आतिशबाजी होगी, और शाम 7 बजे भारत और अमेरिका के बीच पहला मुकाबला शुरू होगा।

यह उद्घाटन समारोह केवल उन्हीं दर्शकों के लिए होगा, जिनके पास मैच का टिकट होगा। आयोजकों ने सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है, ताकि वे इस शानदार आयोजन का कोई भी हिस्सा मिस न करें।

close whatsapp