शिखर धवन की इंस्टा पर हुई गजब बेइज्जती, माता जी ने निकाल दी सारी हेकड़ी
इंस्टाग्राम पर एक फनी रील शेयर की थी शिखर धवन ने हाल ही में।
अद्यतन - Jan 26, 2023 1:17 pm

जब भी टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन की बात होती है, तो उनकी इंस्टा रील्स की भी बहुत चर्चा होती है। हर दूसरे दिन गब्बर कोई ना कोई मजेदार रील फैन्स के लिए पेश कर ही देते हैं। जहां इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और इस बार की रील में तो उनकी माता जी भी नजर आ रही है।
टीम इंडिया से नाम गायब है शिखर धवन का
जी हां, शिखर धवन ने टीम इंडिया से आखिरी वनडे सीरीज साल 2022 के आखिरी में खेली थी, उसके बाद लंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ और गिल के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी वापसी मुश्किल लग रही है।
शिखर धवन को सबक सिखा दिया उनकी माता जी ने
*इंस्टाग्राम पर एक फनी रील शेयर की थी शिखर धवन ने हाल ही में।
*जहां इस नई रील वीडियो में गब्बर के साथ नजर आ रही थी उनकी माता जी।
*रील में गब्बर माता जी के पैर की जगह घुटनों को छू लेते हैं।
*जिसके बाद उनकी माता जी बोलती हैं- घुटनों को नहीं पैर को छू।
ये रील डाली है शिखर धवन ने हाल ही में
कुछ दिनों पहले अपनी मां के साथ लंच पर गए थे गब्बर
शुभमन गिल का प्रदर्शन पड़ गया धवन पर भारी
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में गिल ने 300 से ज्यादा रन बनाए थे बतौर ओपनर, जिसके बाद शिखर धवन का वनडे प्रारूप से भी पत्ता साफ हो सकता है।