अचानक टीम इंडिया के बीच पहुंचे धोनी, सभी खिलाड़ियों का मुंह खुला का खुला रह गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक टीम इंडिया के बीच पहुंचे धोनी, सभी खिलाड़ियों का मुंह खुला का खुला रह गया

27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच।

Team India (Image Credit- BCCI Twitter)
Team India (Image Credit- BCCI Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस वक्त लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम का 3-0 से सफाया करने के बाद अब 27 जनवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के लिए दोनों टीमें झारखंड के रांची शहर पहुंच चुकी है। इसके अलावा ये मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के ड्रेंसिग रूम पहुंच कर सभी को चौंका दिया है।

औचक ही टीम इंडिया से मिलने पहुंचे धोनी

बता दें कि टीम इंडिया से मिलने पहुंचने की एक वीडियो ट्विटर पर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें धोनी भारतीय क्रिकेटरों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। तो वहीं धोनी वीडियो में अपने चित-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में नारियल है।

देंखे वीडियो

टीम इंडिया टी-20 सीरीज में भी करना चाहेगी कीवी टीम का सफाया

बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड का इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया कर चुकी है। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या तो कीवी टीम की कमान मिचेल सेंटनर संभालते हुए नजर आएंगे।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार।

close whatsapp