CSK vs SRH: लो स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs SRH: लो स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया 

रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter)

CSK vs SRH, IPL 2023: आईपीएल में आज 21 अप्रैल, शुक्रवार को 29वां मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में धोनी की चेन्नई ने 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि सीएसके ने पहले गेंदबाजी और उसके बाद शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच को अपने नाम किया। तो वहीं इस मैच को जीतकर चेन्नई 8 अंको के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, तो हैरी ब्रूक ने 18, राहुल त्रिपाठी ने 21, एडेन मार्करम ने 12 और हेनरिक क्लासेन ने 17 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं आपको मैच में सीएसके की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और आकाश सिंह, महेश तीक्ष्णा व मथिशा पाथिराना को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 135 रनों के मामूली लक्ष्य को धोनी एंड कंपनी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि सीएसके की ओर से पहले विकेट के लिए डेवाॅन काॅन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ की ओर से 87 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली और मैच को दोनों ने हैदराबाद की पहुंच से दूर कर दिया।

गायकवाड़ 35, अजिंक्य रहाणे 9 और अंबाती रायडु 9 रन बनाकर आउट हुए तो काॅन्वे 77* और मोईन अली 6* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आपको हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सिर्फ मयंक मार्कंडे ही दो विकेट निकाल पाए।

देंखे चेन्नई की जीत पर फैंस के किस तरह दिए रिएक्शन

close whatsapp