हैदराबाद का मैदान से देख खुशी के मारे पागल हुई पाकिस्तान टीम, अभ्यास के नाम पर पता नहीं क्या किया?
PCB ने पाक टीम की कुछ नई तस्वीरें की हैं आज शेयर।
अद्यतन - Sep 28, 2023 3:33 pm

कल रात से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के भारत आने के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, साथ ही हैदराबाद के एयरपोर्ट पर इस टीम का शानदार स्वागत हुआ। दूसरी ओर होटल में भी अपना वेलकम देख ये खिलाड़ी काफी खुश नजर आए, इस बीच पूरी टीम अब वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। जिसके तस्वीरें PCB ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
गजब की लय में है पाकिस्तान टीम काफी समय से
भले ही पाकिस्तान टीम इस साल एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन उससे पहले इस टीम ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम ने साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और एशिया कप 2022 का फाइनल खेला था, लेकिन टीम दोनों ही खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। दूसरी ओर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था।
पाकिस्तान टीम ने थकान होते हुए भी किया अभ्यास
*PCB ने पाक टीम की कुछ नई तस्वीरें की हैं आज शेयर।
*इन तस्वीरों में अभ्यास करती नजर आ रही है पाकिस्तान टीम।
*हैदराबाद के मैदान पर पाक टीम ने शुरू कर दिया है नेट सेशन।
*पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा अभ्यास मैच।
ये तस्वीरें सामने आई है पाकिस्तान टीम की हैदराबाद से
एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ था टीम का शानदार स्वागत
टीम इंडिया को होगा इस वर्ल्ड कप में फायदा
इस बार का पूरा वर्ल्ड कप भारत में खेला जा रहा है, जिसका फायदा टीम इंडिया को हो सकता है। आखिरी बार टीम इंडिया ने 50 ओवर का वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था, उस समय भी ये मेगा टूर्नामेंट भारत में खेला गया था और फाइनल में भारतीय टीम ने लंका को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त धोनी टीम के कप्तान थे और रोहित उस वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे, अब रोहित वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और धोनी 2020 में ही संन्यास ले चुके हैं।