Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं

इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

Sachin Tendulkar and Rohit Sharma
Sachin Tendulkar and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और तोड़े भी हैं। यही नहीं वो भारत की ओर से एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे हैं।

एशिया कप के कुल 6 संस्करणों में सचिन तेंदुलकर ने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2012 में खेला था और फिर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारतीय टीम के इस समय के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी एशिया कप में काफी अच्छा रहा है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच रिकॉर्ड के बारे में जो सचिन तेंदुलकर ने बनाए थे और इसको इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं।

5- इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा औसत

Sachin Tensulkar and Rohit Sharma
Sachin Tensulkar and Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप के 1990 से 2012 तक कुल 6 संस्करण में भाग लिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 23 वनडे मुकाबलों की 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 51.10 के औसत से बनाए हैं।

औसत के मामले में सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या के बाद दूसरे स्थान पर हैं। सनत जयसूर्या का औसत इस टूर्नामेंट में 53.04 का रहा है। आगामी एशिया कप सीजन में रोहित शर्मा तेंदुलकर के औसत को पछाड़ सकते हैं। रोहित शर्मा का औसत इस टूर्नामेंट में 46.56 का रहा है।

एशिया कप में सबसे ज्यादा के औसत की सूची में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर है जबकि भारतीय खिलाड़ी के रूप में वो दूसरे पायदान पर हैं। खुद रोहित शर्मा भी इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp