Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं

इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

4- दो शतक को तोड़ने का रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar and Rohit Sharma
Sachin Tendulkar and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में कुल 2 शतक जड़े हैं। एक उन्होंने 1995 सीजन में श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में जड़ा था। वो उनका एशिया कप का पहला शतक था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 107 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इसके बाद एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में इस टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 114 रनों की जबरदस्त पारी खेली और इसी के साथ अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक भी पूरा किया।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक एशिया कप टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही शतक जड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 सीजन में 119 गेंदों में 111 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp