‘चिकनी चमेली’ गानें पर जेमिमा रोड्रिग्स और दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ियों ने जमकर लगाए ठुमके
जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ वीडियो साझा की जिसमें वो, राधा यादव और तारा नॉरिस 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस कर रहे हैं।
अद्यतन - मार्च 15, 2023 4:11 अपराह्न

भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इस समय महिला प्रीमियर लीग 2023 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही है। उन्होंने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक पांच मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
हाल ही में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में कुछ वीडियो साझा की जिसमें वो, राधा यादव और तारा नॉरिस ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस कर रहे हैं। यही नहीं जेमिमा रोड्रिग्स बॉलीवुड और हॉलीवुड गाने भी गा रही है।
भारतीय खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में कुछ वीडियो साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘कैरीओके (karaoke) और थोड़ा बहुत नाच परिवार वालों के साथ @Delhicapitals।’
Karaoke and some dancing with the Fam🎤🕺🏻@DelhiCapitals pic.twitter.com/KNHSG6lihF
— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) March 15, 2023
दिल्ली कैपिटल्स का महिला प्रीमियर लीग 2023 में अगला मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। जेमिमा रोड्रिग्स की बात की जाए तो उन्होंने शुरुआती चार पारियों में 136.14 के स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए थे। पिछले महीने हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला 16 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलना है। वो इस समय अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी को अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस है जिन्होंने अभी तक अपने सभी पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि अंक तालिका में सबसे नीचे इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है जिन्होंने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
यहां से टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक हो गया है। मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी जिन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।