Kapil Dev की टोली ने हवा में 35,000 फीट की ऊंचाई पर भारत की 1983 World Cup जीत की 40वीं सालगिरह मनाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

Kapil Dev की टोली ने हवा में 35,000 फीट की ऊंचाई पर भारत की 1983 World Cup जीत की 40वीं सालगिरह मनाई

कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 25 जून को 1983 वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

Sunil Gavaskar, Roger Binny and Kapil Dev. (Image Source: Twitter)
Sunil Gavaskar, Roger Binny and Kapil Dev. (Image Source: Twitter)

भारत को पहला 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीताने वाले दिग्गजों ने 25 जून 2023 को अपनी इस ऐतिहासिक जीत की 40वीं वर्षगांठ बेहद खास अंदाज में मनाई।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने Kapil Dev की कप्तानी में 25 जून 1983 को लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज को फाइनल में 43 रनों से मात देकर प्रतिष्ठित खिताब जीता था। आज इस ऐतिहासिक और भारतीय क्रिकेट का नक्शा बदल कर रख देने वाली जीत की 40वीं सालगिरह है, और इस मौके पर भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम ने एक विमान के अंदर इसका जश्न मनाया।

यहां पढ़िए: विराट और रोहित को अब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर देना चाहिए- सुनील गावस्कर

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अपने ट्विटर पर इस जश्न की एक झलक साझा की, जहां पूरी टीम विमान के अंदर है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, 1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर अदानी ग्रुप के ‘जीतेंगे हम’ अभियान के लिए हवाई यात्रा कर रहे थे।

यहां देखिए 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम का जश्न

आपको बता दें, अदानी ग्रुप के ‘जीतेंगे हम’ अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एकजुट होने, पिछले और वर्तमान क्रिकेटिंग हीरोज को सेलिब्रेट करने और साथ ही आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

टीम इंडिया को मिलेगा स्पेशल बैट

इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने गौतम अदानी को एक स्पेशल बल्ला गिफ्ट किया, जिस पर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सिग्नेचर है। यह बल्ला 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सौंपा जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत होगा।

भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता और BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा: “1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनना दृढ़ संकल्प और टीम भावना से भरी एक अविश्वसनीय यात्रा थी। हमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी वापस पाने के लिए हमारे वर्तमान खिलाड़ियों की क्षमता पर पूरा विश्वास हैं। आइए प्रशंसकों के रूप में एकजुट हों और उन्हें इतिहास रचने के लिए प्रेरित करें!”

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताजा खबरें

close whatsapp