खुद की तारीफ सुन इमोशनल हुए संजू सैमसन, तालियों से गूंज उठा पूरा ड्रेसिंग रूम
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोला संजू का बल्ला।
अद्यतन - Apr 3, 2023 2:17 pm

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स का आगाज धमाकेदार हुआ है, जहां संजू सैमसन की कप्तानी वाली इस टीम ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी। पहले संजू की टीम ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया और फिर गेंदबाजी में कमाल कर दिया, इस दौरान राजस्थान के कप्तान का भी बल्ला बोला।
संजू सैमसन की टीम के ओपनर बल्लेबाज छा गए
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाजों ने पारी का आगाज बेहद शानदार तरीके से किया, पहले जोस बटलर ने 54 रन बनाए और फिर उनके साथी यशस्वी जायसवाल भी टीम के लिए 54 रन बनाकर आउट हुए। बाद में कप्तान संजू का बल्ला भी बोला और उन्होंने भी अर्धशतक लगाया।
सभी के सामने पहली बार संजू सैमसन की तारीफ हुई है!
*सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोला संजू का बल्ला।
*संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए बनाए शानदार 55 रन।
*इस दौरान ड्रेसिंग रूम में कुमार संगकारा ने की संजू की तारीफ।
*संगकारा ने अपने बयान में संजू की बल्लेबाजी को शानदार बताया।
संजू सैमसन की तारीफ वाला वीडियो आप भी देखो
युजी चहल के आगे SRH के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए
वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में एक बार फिर से युजी चहल ने अपनी स्पिन का जाल बिछाया, जहां इस खिलाड़ी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया और टीम के लिए काम काफी ज्यादा आसान बना दिया। इससे पहले चहल RCB टीम का हिस्सा थे साल 2021 तक।