किस्मत हो तो केदार जाधव जैसी, सीधे कमेंट्री बॉक्स से पहुंच गए RCB खेमे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

किस्मत हो तो केदार जाधव जैसी, सीधे कमेंट्री बॉक्स से पहुंच गए RCB खेमे में

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने चोटिल डेविड विली की जगह अनुभवी ऑलराउंडर केदार जाधव को अपनी टीम में शामिल किया है।

Kedar Jadhav (Pic Source-Twitter)
Kedar Jadhav (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने चोटिल डेविड विली की जगह अनुभवी ऑलराउंडर केदार जाधव को अपनी टीम में शामिल किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बचें हुए टूर्नामेंट में केदार जाधव रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, डेविड विली ने इस सीजन RCB की ओर से चार मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे। फ्रेंचाइजी ने इस बात की घोषणा आज यानी एक मई को की।

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की। उन्होंने लिखा कि, ‘घोषणा, भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बचें हुए मुकाबलों के लिए चोटिल डेविड विली की जगह ले रहे हैं। केदार जाधव आपका RCB में फिर से स्वागत है।’

यह रहा RCB का ट्वीट:

केदार जाधव ने 2010 में अपना इंडियन प्रीमियर लीग का डेब्यू किया था। वो पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा केदार IPL में दिल्ली कैपिटल्स, कोची टस्कर्स केरला, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।

उन्होंने IPL में अभी तक 93 मुकाबलों में 22.15 के औसत और 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए हैं। केदार जाधव के टीम से जुड़ने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है।

बता दें, केदार जाधव इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे थे। अब उन्हें RCB की ओर से इसी टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में भी बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक को अपनी टीम में शामिल किया था जो उससे पहले भारत और IPL के मुकाबलों में कमेंट्री कर रहे थे लेकिन उन्होंने 2022 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में वापस अपनी जगह बनाई। अब देखना यह होगा कि क्या केदार जाधव भी ऐसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं या नहीं।

close whatsapp