Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं

इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

3- भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने एशिया कप के सबसे ज्यादा मुकाबले अपनी टीम की ओर से खेले हैं। बता दें, महेला जयवर्धने ने एशिया कप में श्रीलंका की ओर से कुल 28 मैच खेले हैं। सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उन्होंने भारत की ओर से 23 मुकाबलों में भाग लिया है।

सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। सचिन के बाद रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा ने अभी तक एशिया कप में कुल 22 मुकाबलों में भाग लिया है। उन्होंने 2008 सीजन में हांगकांग के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और तब से उन्होंने इस टूर्नामेंट के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है।

2018 सीजन में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा ने कुल 5 मुकाबलों में 93.51 के औसत से 317 रन बनाए थे।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp