Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 3, 2023 4:35 अपराह्न
2- भारत की ओर से सबसे ज्यादा अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने एशिया कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है जिनके नाम सात अर्धशतक दर्ज हैं।
उन्होंने 1990 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक इस टूर्नामेंट का जड़ा था। इसके बाद 1997 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फिर अर्धशतक जड़ा। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी अर्धशतक पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में बनाया था।
इस साल रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा दोनों के ही अर्धशतक को लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है। 2018 सीजन में रोहित शर्मा ने 1 शतक और 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे। तमाम भारतीय फैंस भी यही दुआ कर रहे होंगे कि रोहित शर्मा इस आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करें और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।