चैंपियंस ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, लिस्ट देख आप भी रह जाएंगे दंग
आगामी सीजन में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
अद्यतन - फरवरी 12, 2025 9:23 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। सभी टीमों को आगामी टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। आगामी सीजन में कुल 8 टीमों को आपस में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
यह आठ टीम है पाकिस्तान, इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफ़गानिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी के हर सीजन में कई धमाकेदार खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सीजन साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था और इस सीजन के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जैक कैलिस ने जीता था।
साल 2000 और 2002 में कोई भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड का विजेता नहीं रहा था। 2004 सत्र की बात की जाए तो इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन ने जीता था। 2006 सीजन ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने जीता था।
2009 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विजेता रिकी पोंटिंग थे
2009 सीजन को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड रिकी पोंटिंग ने अपने नाम किया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां संस्करण इंग्लैंड में होस्ट किया गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से 2013 संस्करण में शिखर धवन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था और साथ ही उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड भी अपने नाम किया।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में होस्ट किया गया था और पाकिस्तान के हसन अली ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीता था। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि अब आगामी सीजन में इस शानदार अवार्ड को कौनसा खिलाड़ी अपने नाम करता है?