Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सचिन तेंदुलकर के यह 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं

इस बार एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

1- भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

Rohit Sharma (Image Source: Instagram)
Rohit Sharma (Image Source: Instagram)

एशिया कप में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 23 वनडे मुकाबलों की 21 पारियों में 85.47 के स्ट्राइक रेट से 971 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट की लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा और सनत जयसूर्या का है। तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है।

एशिया कप 2004 सीजन में सचिन तेंदुलकर अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने तीन अर्धशतक की बदौलत 281 रन बनाए थे। इस समय एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

उन्होंने अभी तक 22 मुकाबलों की 21 पारियों में 745 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान को आगामी टूर्नामेंट में अगर सचिन तेंदुलकर को एशिया कप में पछाड़ना है तो उन्हें 227 रन और बनाने होंगे। देखते हैं रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp