पहले वनडे के लिए Joe Root ने किया कड़ा अभ्यास, वनडे वापसी को बल्लेबाज बनाना चाहता है खास
इंग्लैंड टीम के सोशल मीडिया पर Joe Root का एक स्पेशल वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Feb 6, 2025 11:37 am

Joe Root इंग्लैंड टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में आते हैं, जहां ये खिलाड़ी अपनी टीम से तीनों प्रारूपों में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना चुका है। ऐसे में जो रूट के लिए टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज खास है, साथ ही इंग्लिश टीम के सोशल मीडिया पर बल्लेबाज का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
लंबे ब्रेक के बाद खेल रहे हैं वनडे क्रिकेट
जिस तरह से टीम इंडिया के ऑलराउंडर सर जडेजा ने अपना आखिरी वनडे साल 2023 में खेला था, उसी तरह इंग्लैंड के बल्लेबाज Joe Root ने भी अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। जो रूट का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ था, ये मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा था और उसके बाद उन्होंने साल 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं खेला था अपनी टीम से।
Joe Root अपनी वनडे वापसी को यादगार बनाना चाहेंगे
*इंग्लैंड टीम के सोशल मीडिया पर Joe Root का एक स्पेशल वीडियो आया सामने।
*इस वीडियो में ये खिलाड़ी पहले ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजी के लिए तैयार होता दिखा।
*इसके बाद रूट ने काफी देर तक की नेट्स में बल्लेबाजी, दिखे अपनी पुरानी लय में।
*साथ ही इस बल्लेबाज को पहले वनडे के लिए अंतिम 11 में भी चुना है कप्तान ने।
नेट्स में कड़ी मेहनत की है Joe Root ने
साथ ही इस बल्लेबाज ने एक बयान भी दिया
टीम इंडिया भी लंबे समय बाद खेल रही है वनडे क्रिकेट
दूसरी ओर टीम इंडिया भी काफी लंबे समय बाद वनडे सीरीज खेलने उतरेगी, रोहित की टीम ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में लंका टीम के खिलाफ खेला था। उसके बाद टीम कई महीनों तक टी20 और टेस्ट क्रिकेट ही खेलती रही, अब ये तीन वनडे मैचों की सीरीज टीम इंडिया और इंग्लैंड के लिए काफी अहम है। जहां इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी-अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगी, वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान में हो रहा है और टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी इस टूर्नामेंट के।