मीडिया के सामने कप्तान Rohit बड़े-बड़े बयान दे गए, असली इम्तिहान तो मैदान पर होने वाला है
Rohit बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत ने टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है।
अद्यतन - Jun 27, 2024 2:34 pm

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने जा रही है, साल 2022 की तरह इस बार भी रोहित की सेना का सामना इंग्लैंड से होगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का शानदार मौका है, वहीं मैच से ठीक पहले कप्तान रोहित ने मीडिया के सामने अपना उत्साह दिखाया है।
2-3 साल के बदलाव के बारे में बोले कप्तान Rohit
वहीं मीडिया के बात करते हुए कप्तान Rohit ने एक अहम बयान दिया, हिटमैन ने कहा की- पिछले 2-3 सालों से हम ने टी20 क्रिकेट काफी फ्री माइंड से खेला है। साथ ही रोहित ने कहा की बाकी की चीजें परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है, इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में हम अलग-अलग परिस्थितियों में खेले हैं और ऐसे में हमको एक स्मार्ट क्रिकेट टीम बनाकर सामने आना है।
कप्तान Rohit Sharma को उनका ये ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ गया तो?
*Rohit बोले- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत ने टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ाया है।
*टीम इंडिया के कप्तान रोहित के अनुसार टी20 क्रिकेट कॉन्फिडेंस का खेल है।
*आखिरी जीत से गेंदबाजों-बल्लेबाजों को प्लान के बारे में पता चला है- रोहित।
*हिटमैन के अनुसार बड़े टूर्नामेंट में आपको शांत रहने की जरूरत होती है।
आप भी सुनो क्या बोले हैं कप्तान Rohit मीडिया के सामने
हिटमैन का ये अंदाज कभी बदल नहीं सकता
इंग्लिश खिलाड़ियों ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ
दूसरी ओर सेमीफाइनल मैच से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी विराट कोहली की तारीफ करते हिए नजर आ रहे हैं। इस दौरान इंग्लिश टीम के कप्तान बटलर ने कहा की- विराट जिस तरह उम्मीद के मुताबिक खेलते हैं मैं उसे Admire करता हूं औ साथ ही बटलर ने कहा की कुछ समय से विराट ने अपने खेलने का अंदाज बदला है। तो Jofra Archer के मुताबिक अगर बल्लेबाजी में विराट का दिन रहता है तो वो गेम विरोधी से दूर ले जाते हैं, वहीं Will Jacks को IPL के दौरान कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा लगा था और उन्होंने कहा की विराट मैदान के बाहर काफी शांत रहते हैं।