'नहीं दूंगा उसे प्लेइंग XI में जगह'- T20I मैच से पहले पृथ्वी शॉ को लेकर बोले कप्तान पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘नहीं दूंगा उसे प्लेइंग XI में जगह’- T20I मैच से पहले पृथ्वी शॉ को लेकर बोले कप्तान पांड्या

लम्बे समय के बाद पृथ्वी शॉ को मिली थी टीम इंडिया में जगह।

Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार, 27 जनवरी को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में ईशान किशन और शुभमन गिल भारत के सलामी बल्लेबाज होंगे। साथ उन्होंने यह भी बताया कि, पृथ्वी शॉ को अपने मौके का इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेलेगी। आपको बता दें कि, इससे पहले खेले गए वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी थी। टीम इंडिया अब उसी फॉर्म को इस टी-20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेगी।

इस बीच हार्दिक ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, युवा पृथ्वी शॉ को मौके का इंतजार करना होगा। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि ईशान किशन और शुभमन गिल कल होने वाले मैच में भारतीय टीम के लिए दो सलामी बल्लेबाज होंगे। रुतुराज गायकवाड़, जो पहले इस सीरीज का हिस्सा थे, वो कलाई की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक ने कहा, पृथ्वी शॉ को अपने मौके का इंतजार करना होगा क्योंकि शुभमन गिल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले से ही टी20 टीम का हिस्सा थे।

पृथ्वी शॉ ने 2021 में खेला था आखिरी T20I मैच

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी T20I मैच 2021 के श्रीलंका दौरे पर खेला था। इसके बाद से वो लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर से उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली। शॉ की गिनती विस्फोटक ओपनर्स में की जाती है। वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर किसी भी समय मैच का रूख मोड़ सकते हैं।

close whatsapp