IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर लगाया अपना ट्रेडमार्क शॉट, फिर से फैंस को कर दिया हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर लगाया अपना ट्रेडमार्क शॉट, फिर से फैंस को कर दिया हैरान

क्रिकेट की दुनिया में सूर्यकुमार यादव को नए मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है। 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

22 गज की पिच पर जब भी नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरते है तो दर्शक सब कुछ भुलाकर बस सूर्यकुमार की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहते हैं। उनका खौफ कुछ इस तरह का है कि, मैदान पर गेंदबाज भी उन्हें गेंद फेंकने से पहले कई बार सोचते हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भारत बनाम न्यूजीलैंड रांची में हुए पहले टी-20 मैच में भी एक ऐसा शाॅट खेला कि मैदार पर हर कोई इस शाॅट को बस देखता रह गया। बता दें कि मैच में जब टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से मिले टारगेट का पीछा कर रही थी तो पारी के 5 पांचवे ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने ऐसा शाॅट खेला कि जिसने भी ये शाॅट देखा वो बस देखता रह गया।

देंखे स्काई के शाॅट की वायरल वीडियो

वहीं मैच में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की बात करें तो वह सिर्फ 34 गेंदो में 47 रन बना पाए, इस दौरान सूर्यकुमार ने 6 चौके वह 2 छक्के लगाए। साथ ही सूर्या के आउट होने के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी-20 मैच का हाल:

मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल के नाबाद 59 और डेवाॅन काॅनवे के 52 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

तो वहीं इसके जबाव में टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 155 रन ही पाई और मैच को 21 रनों से गंवा दिया। लेकिन सूर्यकुमार यादव के अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों में 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम इंडिया के हार के अंतर को कम किया, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके।

दूसरी तरफ पहले टी-20 मैच के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी, एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में 29 जनवरी को खेला जाएगा।

close whatsapp