क्रिकेट करियर नहीं चल रहा ‘शुभ’, लेकिन फिर भी शिखर धवन को बनानी है रील्स ही रील्स!
सोशल मीडिया पर एक फिर से गब्बर ने शेयर की अपनी एक नई रील।
अद्यतन - जनवरी 29, 2023 11:29 पूर्वाह्न

एक समय था जब शिखर धवन टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपन करते थे, साथ ही गब्बर ICC के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों का पहाड़ खड़ा करते थे। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और सेलेक्टर्स को धवन रास नहीं आते हैं, उसके बावजूद ये खिलाड़ी अपने ही टशन में रहता है और सोशल मीडिया पर स्वैग दिखाता है।
शुभमन गिल ने बंद कर दिए शिखर धवन के रास्ते!
जी हां, ये कहना गलत नहीं होगा कि जब से शुभमन गिल की वनडे टीम में एंट्री हुई है, तब से ही शिखर धवन का टीम में बने रहना मुश्किल हो गया था। साथ ही अब तो गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर अपनी जगह को और भी पक्का कर लिया है, जो धवन के लिए किसी टेंशन से कम नहीं है।
शिखर धवन जैसी रील कोई एक्टर भी नहीं बना पाए भाई!
*सोशल मीडिया पर एक फिर से गब्बर ने शेयर की अपनी एक नई रील।
*नई रील वीडियो में पूरा स्वैग दिखाया है टीम इंडिया के बल्लेबाज ने।
*पंजाबी गाना लगाया है रील में, साथ ही देसी लुक में नजर आ रहे हैं गब्बर।
*अभी तक लाखों कमेंट्स और लाखों लाइक्स आ चुके हैं इस रील वीडियो पर।
इंस्टा रील्स के मामले में कभी निराश नहीं करते शिखर धवन
गब्बर ने अपनी माता जी के साथ एक फनी रील की थी शेयर
आखिरी सीरीज में फ्लॉप रहा था गब्बर का बल्ला
शिखर धवन ने साल 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, इसी सीरीज में वो फ्लॉप रहे थे और उसके बाद से वो टीम से बाहर हो गए हैं।