09 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 9, 2025 4:43 pm

1) Ind vs Eng: कटक वनडे मैच में भारतीय टीम में हुए 2 बदलाव, वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू, ये खिलाड़ी हुए बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। विराट कोहली की वापसी हो गई है, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया है। विराट कोहली घुटने की चोट के कारण पहले मुकाबले में नहीं खेले थे, लेकिन अब वे फिट हैं और सीधे प्लेइंग इलेवन में आए। विराट कोहली को ओपनर यशस्वी जायसवाल की जगह मौका दिया गया। वहीं, अगर दूसरे बदलाव की बात करें तो कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती खेल रहे हैं, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं।
2) Varun Chakravarthy: मिस्ट्री स्पिनर वरुण के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट बने
भारत और इंग्लैंड रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, जहां उन्होंने पांच मैचों में 14 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती ने 50 ओवर के प्रारूप में डेब्यू किया। दूसरा वनडे मैच शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा ने वरुण को डेब्यू कैप दिया। चक्रवर्ती 33 साल और 164 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इससे पहले फारुख इंजीनियर के नाम यह रिकॉर्ड है, उन्होंने 36 साल और 138 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
3) WPL 2025: हो गया ऐलान, यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए दीप्ति शर्मा को अपनी टीम का कप्तान किया नियुक्त
भारतीय टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। दीप्ति शर्मा ने हमेशा ही टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। अब दीप्ति शर्मा को महिला प्रीमियर लीग 2025 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को WPL के आगामी सीजन में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
4) आईपीएल वेन्यू ना बन जाए मजाक का पात्र इसलिए बीसीसीआई ने राज्य बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल वेन्यू वाले राज्य क्रिकेट बोर्ड को एक निर्देश भेजा है कि वह किसी भी फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आउटफील्ड का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए न करने दे। बता दें कि, 2025 सीजन के शुरू होने से पहले कई फ्रेंचाइजियो ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई यही चाहता है कि यह वेन्यू क्रिकेट मैच से अलावा किसी भी अन्य काम के लिए ना उपयोग किए जाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत जल्द होने वाली है। सभी टीमों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। कई ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्हें आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
5) SL vs AUS दूसरा टेस्ट: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती सीरीज
लंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है जिसमें कंगारू टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की आखिरी टेस्ट सीरीज थी। अब जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खिताब के लिए लड़ेगी। दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया।
6) Steve Smith takes 200th Test catch: स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 कैच
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और शानदार फील्डर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने गॉल में इतिहास रच दिया है। टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन और 3 शतक पूरे करने के बाद, अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मिथ टेस्ट इतिहास में 200 कैच पूरे करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गैर-विकेटकीपर बन गए हैं। इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले ही दिन स्मिथ ने कमिंडु मेंडिस और प्रभात जयसूर्या के कैच लपककर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग (196 कैच) को पीछे छोड़ दिया था।
7) एलेक्स केरी (Alex Carey) ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का ऑल टाइम रिकॉर्ड
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स केरी ने शनिवार (8 फरवरी) को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने एशिया में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
8) बीच अभ्यास में फैन्स के पास पहुंचे Rohit Sharma, एक जेस्चर से जीत लिया सभी का दिल
Rohit Sharma भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में फेल हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी फैन्स उनको खूब प्यार दे रहे है। जिसका नजारा टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में देखने को मिला है, जहां हिटमैन ने एक ऐसा जेस्चर कर दिया है जिसने सभी का दिल जीत लिया है और इसी जेस्चर का वीडियो भी सुपर वायरल हो रहा है।
9) Ishan Kishan का ध्यान अब क्रिकेट से हटने लगा है, विकेटकीपर निकल पड़ा है मॉडलिंग करने
Ishan Kishan समय-समय पर अपना स्वैग सोशल मीडिया के जरिए दिखाते रहते हैं, उनकी रील्स और तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां ईशान का नया पोस्ट फैन्स के बीच सुपर वायरल हो गया है और पोस्ट की इन तस्वीरों में ये खिलाड़ी अलग ही अवतार में नजर आ रहा है।
10) जैसे ही टॉस के दौरान कप्तान ने लिया Virat Kohli का नाम, वैसे ही फैन्स ने किया शोर मचाने का काम
लंबे समय बाद स्टार बल्लेबाज Virat Kohli टीम इंडिया से वनडे मैच खेल रहे है, जहां कटक में कोहली टीम की नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। वहीं इस मैदान पर भी कोहली का गजब क्रेज देखने को मिला है, साथ ही उसी से जुड़ा एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।