टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या ने दी अब तक की सबसे बड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या ने दी अब तक की सबसे बड़ी अपडेट

हार्दिक पांड्या ने साल 2018 में खेला था भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच।

Hardik Pandya
Hardik Pandya (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

टीम इंडिया ने हाल ही में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी थी। भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। इस बीच सीरीज खत्म होने के बाद जब कप्तान हार्दिक पांड्या प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल किया गया।

आपको बता दें कि, जब से हार्दिक ने पूरे लय में गेंदबाजी करना शुरू किया है, तभी से फैंस और मीडिया में लगातार इस बात पर चर्चा हो हो ही रही है कि अब हार्दिक पांड्या कब सफेद जर्सी में भारत के लिए खेलेंगे। आपको बता दें कि हार्दिक ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर हार्दिक पांड्या ने कहा कि, अगर मुझे महसूस होगा कि यह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का सही समय है, तो मैं वापसी करूंगा। साथ उन्होंने कहा कि फिलहाल में व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ध्यान लगा रहा हूं, जो महत्वपूर्ण है। अगर समय और शरीर सही रहा, तो मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट में भी फिर से बेहतर करने की कोशिश करूंगा।

टेस्ट फॉर्मेट में कैसे हैं हार्दिक के आंकड़े

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए अभी तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। लेकिन हार्दिक चोटिल होने और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण साल 2018 के बाद से भारत के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए। चोट के कारण ही साल 2020 और 2021 में हार्दिक ने आईपीएल में एक भी ओवर नहीं फेंका था। लेकिन अब जिस तरह से चोट के बाद उन्होंने वापसी की है उसे देखते हुए फैंस एक बार फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं।

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो टीम इंडिया 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज जीतने बेहद जरुरी है।

close whatsapp