Jasprit Bumrah Hardik Pandya

MI फ्रेंचाइजी में फिर से आया नया भूचाल, अब Jasprit Bumrah और Hardik Pandya के बीच शुरू हुआ विवाद

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah. (Photo Source: IPL/BCCI)

स्टार भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम, मुंबई इंडियंस (MI) और फ्रेंचाइजी कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्विटर अब ‘X’ पर अनफॉलो कर दिया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस को छोड़ किसी दूसरी टीम का हाथ थाम सकते हैं।

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था और अब मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फ्रेंचाइजी छोड़ने पर भी संशय बना हुआ है। दरअसल जसप्रीत बुमराह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से खुश नहीं थे। ऐसे में अब जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल शुरू होने से पहले एक बड़ा कदम उठाया है।

आपको बता दें कि हाल में मुंबई इंडियंस ने अपने पेज पर बुमराह की एक फोटो को शेयर किया था। जिसपर बुमराह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उसके बाद से ही फैंस ऐसे कयास लगा रहे हैं कि बुमराह और उनकी फ्रेंचाइजी के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं और शायद इसी वजह से ऐसा फैसला लिया गया है।

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी की जर्नी काफी रोमांचक रही है। IPL 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटंस को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाया। वहीं अगले सीजन में भी गुजरात की टीम उनकी कप्तानी में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। लेकिन फिर भी वो गुजरात को छोड़कर मुंबई में लौट आए।

बुमराह के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने के फैसले के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है। गौर करने वाली बात यह है कि बुमराह ने पहले नवंबर 2023 में मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, लेकिन दरार की अफवाहें सामने आने के बाद उन्होंने MI को फिर से फॉलो कर लिया।

close whatsapp