क्या दिनेश कार्तिक का ये IPL 2023 का सीजन आखिरी होने वाला है बतौर खिलाड़ी?
मार्च के आखिरी हफ्ते में होगा IPL 2023 का आगाज।
अद्यतन - फरवरी 5, 2023 6:32 अपराह्न
IPL 2023 की शुरूआत अब कुछ ही समय में हो जाएगी, जिसे लेकर दिनेश कार्तिक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कार्तिक इस वक्त RCB टीम का हिस्सा है, वहीं साल 2022 का आईपीएल कार्तिक के लिए कमाल का रहा था और उन्हें लीग के बाद सीधे टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। अब एक बार फिर से इस अनुभवी खिलाड़ी ने लीग की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका वीडियो भी पोस्ट किया है।
अब टीम इंडिया में नहीं हो रहा दिनेश कार्तिक का चयन
दूसरी ओर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान खेला था, उसके बाद से अभी तक कार्तिक का टीम इंडिया में दोबारा चयन नहीं हुआ है और अब उनकी वापसी उम्र के हिसाब से मुश्किल लग रही है।
दिनेश कार्तिक का ये आखिरी IPL सीजन होगा?
*मार्च के आखिरी हफ्ते में होगा IPL 2023 का आगाज।
*जिसे लेकर जमकर अभ्यास करने में जुटे हैं दिनेश कार्तिक।
*अपने अभ्यास का एक रील वीडियो कार्तिक ने किया इंस्टा पर शेयर।
*इस साल भी RCB टीम का हिस्सा हैं विकेटकीपर कार्तिक।
IPL के लिए दिनेश कार्तिक की तैयारियों पर डालते हैं एक नजर
कार्तिक लगातार कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं
IPL 2023 के लिए RCB टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, फिन एलेन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव।