बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा विराट कोहली का बल्ला: हरभजन सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा विराट कोहली का बल्ला: हरभजन सिंह

9 फरवरी से इस चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है और पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा।

Harbhajan Singh and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Harbhajan Singh and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया जमकर अभ्यास कर रहे हैं। 9 फरवरी से इस चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है और पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा। तमाम भारतीय फैंस को अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से काफी उम्मीदें होंगी।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने हाल ही में यह बयान दिया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का फॉर्म मेजबान के लिए काफी जरूरी होगा। उनके मुताबिक अगर भारत को टेस्ट सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली को लगातार रन बनाने होंगे।

हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में एक वीडियो को साझा करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यह वो सीरीज है जिसमें विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलेगा। उन्हें भी यह बात पता है कि अगर गेंद उनके बल्ले में अच्छी तरह से आने लगी तो उनको रोकना नामुमकिन है। अगर भारत को इस सीरीज में अच्छा खेलना है तो रन मशीन को बड़ा स्कोर बनाना होगा। जो भी पहले हो चुका है उसको भूल जाइए। जो भी दिग्गज खिलाड़ी के तकनीक में गलती थी उसे भी पीछे छोड़ दीजिए। अब सब ठीक है और विराट कोहली फॉर्म में वापस आ चुके हैं।’

अब समय आ गया है कि विराट कोहली को अपनी टीम को WTC के फाइनल में पहुंचाना होगा: हरभजन सिंह

चाहे कोई भी प्रारूप हो विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी लोगों का दिल जीता है। वो इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और भारतीय टीम के लिए यह काफी अच्छी बात है।

विराट कोहली को लेकर हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी जब फॉर्म में आते हैं तो वो अपनी टीम को मुकाबले जिताते हैं। अब समय आ गया है जब आपको अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाना है। विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी है जिनकी और भी ज्यादा प्रशंसा की जानी चाहिए। कोहली जब भी बल्लेबाजी करने उतरे हैं उन्होंने इतने सालों से कई रन बनाए हैं और हम उनसे यही उम्मीद करते हैं कि वो 100 रन से नीचे ना बनाए।’

close whatsapp