ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगाते बड़ा झटका, अनुभवी सलामी बल्लेबाज हुई चोटिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगाते बड़ा झटका, अनुभवी सलामी बल्लेबाज हुई चोटिल

स्मृति मंधाना की उंगली में चोट लग गई है और पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter)

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन में खेलना है। इस शानदार मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। हालिया मीडिया रिपोर्ट की माने तो टीम की धुआंधार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस शानदार मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी।

बता दें, स्मृति मंधाना की उंगली में चोट लग गई है और पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि भारतीय कैंप से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस शानदार सलामी बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी वार्म अप मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं की।

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहेगी, ऐसे में स्मृति मंधाना यदि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहती हैं तो टीम के बल्लेबाजी क्रम पर काफी दबाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अपना पहला वार्म अप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में ही फील्डिंग के दौरान इस स्मृति की उंगली में चोट लग गई।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत इस शानदार ट्रॉफी को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है

बता दें, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत अपने कंधे को चोटिल कर बैठी थी जिसके बाद से वह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकी हैं। अब स्मृति की भी उंगली में चोट लग गई है और अगर यह दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलती है तो भारत का जीतना पाक टीम के खिलाफ काफी मुश्किल हो जाएगा।

भारत ग्रुप बी में है और उनको अपना पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। टीम का दूसरा मुकाबला 15 फरवरी को वेस्टइंडीज से होगा जबकि तीसरा मुकाबला भारत 18 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला 20 फरवरी को आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलेगी।

फिलहाल तमाम लोग यही दुआ कर रहे होंगे कि यह दोनों खिलाड़ी जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए और इस शानदार टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाए।

close whatsapp