IND v AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, एक और स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 14, 2023 1:17 pm

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने एक पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। अब इस सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा।
लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को ना चाहते हुए टीम में बदलाव करने पड़ रहे हैं। जयदेव उनादकट को मैनेजमेंट ने रणजी ट्रॉफी 2023 के फाइनल के चलते स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था। तो वहीं अब एक और खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुका है।
श्रेयस अय्यर दूसरे मैच में नहीं रहेंगे टीम का हिस्सा
भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ के खेले गए वनडे सीरीज से पीठ के चोट के चलते बाहर हो गए थे। उसी चोट की वजह से श्रेयस को पहले टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाने वाला हैं। लेकिन श्रेयस अय्यर अब तक खेलने के लिए फिट नहीं हो पाए हैं जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर होना पड़ सकता है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर इस वक्त नेशनल क्रिकेट अकादमी बैंगलोर में रिहैब कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने एनसीए बैंगलोर से अपने फिटनेस रूटीन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिसमें वो ट्रेनर एस.रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।
ईरानी कप में खेलते हुए दिख सकते हैं श्रेयस अय्यर
अब ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। रणजी ट्रॉफी भी अपने आखिरी चरण पर पहुंच चुकी है। ऐसे में श्रेयस अय्यर अब ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
1 से 5 मार्च के बीच मध्य प्रदेश के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इससे पहले श्रेयस अय्यर को फिटनेस टेस्ट में पास होना होगा।