WPL 2023 ऑक्शन: इन पांच खिलाड़ियों के ऊपर लगी सबसे बड़ी बोली
महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया था।
अद्यतन - फरवरी 17, 2023 12:10 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया था। इस शानदार ऑक्शन में सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। सभी 5 फ्रेंचाइजी इस बात से काफी खुश होंगी कि उन्हें अपनी टीम में पसंदीदा खिलाड़ी मिल चुके हैं।
बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा। इसके सभी मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होंगे। आशंका लगाई जा सकती है कि पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाए।
इस ऑक्शन में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जिनको बेस्ट प्राइस में खरीदा गया जबकि कुछ खिलाड़ियों के ऊपर काफी बड़ी बोली लगी। आज हम आपको बताते हैं महिला प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में। इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने काफी बड़ी बोली लगाई।
ये रही वो 5 खिलाड़ी जिनके ऊपर महिला प्रीमियर लीग में सबसे बड़ी बोली लगी:
5- जेमिमा रोड्रिग्ज

जेमिमा रोड्रिग्ज ने भारतीय टीम की ओर से अभी तक मिडिल ऑर्डर में काफी शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2022 में 20 मुकाबलों में 121.84 के स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक भी मौजूद है। एशिया कप 2022-23 सत्र में जेमिमा रोड्रिग्ज ने कमाल का प्रदर्शन किया जिसकी वजह से भारतीय टीम ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।
जेमिमा रोड्रिग्ज ने एशिया कप 2022-23 सत्र में 8 मुकाबलों में 135.62 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। WPL 2023 नीलामी में जेमिमा ने अपना बेस्ट प्राइस 50 लाख रुपए रखा था। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि इस शानदार भारतीय बल्लेबाज पर बड़ी बोली जरूर लगेगी और हुआ भी कुछ वैसा। दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सत्र के लिए जेमिमा को 2.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
हाल ही में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 महिला वर्ल्ड वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि आगामी सत्र में यह बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी फ्रेंचाइजी को जीत दिलाएं।