शादी के बाद हुई पार्टी में हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा ने डांस फ्लोर पर जमके लगाए ठुमके
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है। दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई।
अद्यतन - फरवरी 15, 2023 4:02 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ फिर से शादी कर ली है। दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई। हार्दिक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 की वजह से काफी कम लोग ही आ पाए थे। अब हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर दोबारा शादी की और अपने सभी जान पहचान वाले लोगों को बुलाया।
शादी के बाद इस शानदार कपल ने साथ में डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और तमाम लोग इस जोड़ी के डांस की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और उसके बाद अपने डांस की वीडियो को भी उन्होंने इसी प्लेटफार्म में शेयर की।
तस्वीरों में और वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या ब्लैक कलर का सूट पहने हुए हैं और नताशा सफेद कलर का गाउन पहनी हुई हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। बता दें, हार्दिक और नताशा का एक बच्चा भी है जिसका जन्म 2020 में हुआ था। उसे भी बेबी-फिट टक्सीडो में देखा गया। इन दोनों के बच्चे का नाम अगस्त्या है।
हार्दिक और नताशा के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल:
#HardikPandya and #natashastankovic’s after party sure looked super fun! Watch the happy couple dance their hearts out here! #TrendingNow #HardikPandya𓃵 #hardikpandyawedding pic.twitter.com/pSX5RsnJ8n
— Pinkvilla (@pinkvilla) February 15, 2023
हार्दिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था उनकी नताशा से पहली मुलाकात नाइट क्लब में हुई थी। हार्दिक ने कहा था कि नताशा को बिल्कुल पता नहीं था कि वो क्रिकेटर हैं। फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने एक जनवरी 2020 को एक क्रूज पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया। दोनों ने सगाई की और फिर उसी साल जुलाई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
Here’s a little glimpse into #HardikPandya𓃵 and #NatasaStankovic’s special day 😍♥️#TrendingNow #HardikPandyawedding #NatasaStankovic pic.twitter.com/Z16zEXz8wc
— Pinkvilla (@pinkvilla) February 15, 2023