IND vs AUS: आखिर क्यों मोहम्मद शमी की इस वाइड गेंद को अंपायर नितिन मेनन ने नो बॉल करार दिया?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Feb 17, 2023 12:55 pm

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संभलकर खेलते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
मोहम्मद शमी जो भारत के लिए अटैक करते हुए नजर आए और 1 विकेट लेने में सफल भी रहे। शमी ने डेविड वॉर्नर को 15 रनों पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इस बीच मोहम्मद शमी द्वारा डाली गई एक गेंद इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
शमी की गेंद को अंपायर ने इस कारण दिया नो बॉल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले सेशन में मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के पारी में तीसरा ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद शमी के हाथ से फिसली और गेंद पिच के बाहर जाके गिरी और विकेटकीपर के पास गई।
शमी के द्वारा फेंकी गई वह गेंद वाइड होनी चाहिए थी। लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने उसे नो बॉल करार दिया। इसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली, मोहम्मद शमी, पुजारा नो बॉल दिए जाने पर थोड़े हैरान नजर आ रहे हैं।
दरअसल नो बॉल से सम्बंधित अनुच्छेद 21.13 के मुताबिक यदि कोई गेंद बल्लेबाज को पार करने के बाद आंशिक रूप से या पूरी तरह से पिच के बाहर जा गिरती है तो उसे नो बॉल करार दिया जाएगा।
वहीं बात करें ऑस्ट्रेलियाई टीम की तो आर्टिकल लिखे जाने तक टीम ने पहले सेशन में 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान खव्वाजा जो पिछले मैच में बुरी तरह फेल हुए थे वह 50 रन पर क्रिज पर मौजूद हैं। वहीं अश्विन ने 2 और शमी ने 1 विकेट हासिल किए हैं।
यहां देखें वीडियो-
https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1626449610419089408?s=20